Hindi

हिंदी कार्यक्रम: मातृभाषा 

हिंदी भारत में सबसे आम बोली जाने वाली भाषा है। हिंदीको भारत की प्राचीन संस्कृतभाषा से विकसित किया गया है।

छात्रों को उनकी घरेलू भाषा और संस्कृति के साथ संबंध बनाए रखने में मदद करने के लिए, GWA विद्यालय हिंदी  मातृभाषा भाषा के वर्ग प्रदान करता है।

हमारा पाठ्यक्रम विभिन्न हिंदी भाषा स्तर के द्विभाषी छात्रों के लिए उपयुक्त है। शुरुआती स्तर बुनियादी संकल्पनाओ,  स्वर (Vowels), व्यंजन (Consonants), आदि सीखने पर केंद्रित है। मध्यवर्ती स्तर के छात्र, मात्रा ,सम्बंधित  शब्द, सरल वाक्य और संख्याए सिखते है। उन्नत स्तर, उच्च संकल्पनाओ जैसे वाक्यों, अनुच्छेद और व्याकरण आदि सीखने पर केंद्रित है। कार्यक्रम में भारतीय संस्कृति और इतिहास से संबंधित पहलुओं को भी शामिल किया गया है।

हमारी कक्षाओं में हम औपचारिक शिक्षा को विभिन्न प्रकार की मनोरंजक गतिविधियाँ, मजेदार खेल, भूमिका निभाना आदि के माध्यम से जोड़ते हैं।हमने अपने द्विभाषी और बहुसांस्कृतिक वातावरण की आवश्यकताओं के अनुकूल एक व्यापक और अनुशासनिक शैक्षिक कार्यक्रम विकसित किया है।

हिंदी  व्याकरण के नियमों का पालन करते हुए, हमारा लक्ष्य बच्चों का अपनी मौखिक अभिव्यक्ति में सुधार करना, उनकी शब्दावली का विस्तार करना और हिंदी में सही ढंग से लिखना सीखना है। GWA विद्यालय  भारतीय शैक्षणिक प्रणाली का पालन करता है। छात्र विशिष्ट आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए विशेष रूप से GWA द्वारा बनाई गई सामग्रियों  के साथ भारत के पाठ्यपुस्तकों का उपयोग करेंगे।

किसी भी जानकारी के लिए आप निम्नलिखित ईमेल पर GWA Language Institute  से संपर्क कर सकते हैं:

[email protected]